नईदिल्लीलीक्स…दिल्ली महानगर पालिका के मेयर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने नाम वापस लिए। आप की शैली निर्विरोध महापौर। हर साल नया मेयर। देखें फोटो…

मतदान से ठीक पहले भाजपा ने नाम वापस लिए
दिल्ली महानगर पालिका (एमसीडी) के मेयर पद चुनाव के लिए बुधवार का दिन अहम रहा।
शिखा मेयर व सोनी डिप्टी मेयर प्रत्याशी थीं
भाजपा ने मतदान से ठीक पहले अपनी मेयर उम्मीदवार शिखा राय और डिप्टी मेयर प्रत्याशी सोनी पांडे का नाम वापस ले लिया। इसके बाद आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय महापौर निर्वाचित घोषित की गईं। आले मोहम्मद इकबाल डिप्टी मेयर बने हैं।
भाजपा ने विरोध स्वरूप नाम वापस लिया
भाजपा ने विरोधस्वरूप नाम वापस लिए हैं। भाजपा का कहना है कि सदन में बहुमत होने के कारण आम आदमी पार्टी मनमानी कर रही है। नियमों की अनदेखी कर रही है। यही कारण है कि पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नाम वापस ले लिए हैं।
आप के पास सदन में 138 का मैजिक नंबर

आम आदमी पार्टी के पास एमसीडी में 138 का मैजिक नंबर है। इस तरह अब शैली ओबेरॉय का मेयर बना रहना तय था।
5 साल, लेकिन हर साल अलग मेयर
राष्ट्रीय राजधानी में महापौर का पद 5 साल का होता है, लेकिन हर साल के लिए अलग-अलग श्रेणी के उम्मीदवार को मौका मिलता है। पहला वर्ष महिलाओं के लिए आरक्षित है, दूसरा खुले वर्ग (अनारक्षित) के लिए, तीसरा आरक्षित वर्ग के लिए और शेष दो फिर से खुली श्रेणी के लिए है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद नए मेयर का चुनाव होता है।