लखनऊलीक्स… मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में सपा की डिंपल यादव के खिलाफ भाजपा ने शिवपाल यादव के करीबी रघुराज शाक्य को मैदान में उतारा।

यूपी की तीन सीटों के उपचुनाव को प्रत्याशी घोषित
प्रदेश की एक लोकसभा और दो विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। मैनपुरी लोकसभा सीट से भाजपा ने शिवपाल के करीबी रघुराज शाक्य को टिकट देकर डिंपल यादव के खिलाफ मैदान में खड़ा किया है।
रघुराज प्रसपा के प्रदेश उपाध्य थे, दो बार सपा से सांसद रहे हैं
इसी साल फरवरी में रघुराज शाक्य ने शिवपाल की प्रसपा को छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। वह शिवपाल यादव की पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष थे और वह इटावा से सपा से दो बार सांसद भी रह चुके हैं।
रामपुर से आकाश व खतौली से राजकुमार को टिकट
भाजपा ने इसके साथ ही रामपुर विधानसभा सीट से आकाश सक्सेना को टिकट दिया है, जबकि खतौली विधानसभा सीट से राजकुमारी सैनी को प्रत्याशी घोषित किया है। रामपुर में आकाश को आजम खां के खिलाफ लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने का इनाम मिला है, जबकि खतौली से राजकुमारी पूर्व विधायक विक्रम सैनी की पत्नी हैं।