आगरालीक्स…(1 February 2022 Agra News) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा—प्रदेश में फिर से बने भाजपा की सरकार, यह आशीर्वाद लेने गिरिराजजी धाम आया हूं….
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर हर पार्टी हर तरह से अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए हर प्रयास कर रही है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी इस समय कृष्ण नगरी में हैं. मंगलवार को वह गिरिराज की शरण में पहुंचे. यहां उन्होंने दानघाटी मंदिर में दूध दही, देशी घी और गंगाजल से गिरिराज जी का अभिषेक किया और आशीर्वाद लिया. मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनाव चल रहा है. गिरिराज जी महाराज से आशीर्वाद लेने आया हूं. प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बने इसके लिए गोवर्धन महाराज की शरण में हूं.

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में पांच साल में विकास कार्य किए हैं. किसानों को सम्मान निधि, प्रधनमंत्री बीमा योजना, स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिल रहा है. 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है. 30 हजार गांवों में स्वच्छ जल पहुंचाया गया है. हर घर में बिजली कनेक्शन दिया गया है.