आगरालीक्स… आगरा भाजपा के विधायक को एसएन की सुध आ गई, वे पहुंचे तो बदबू से तिलमिला उठे, अल्मारी खोली गई तो डॉक्टर भी भौंचक्के रह गए, अल्मारी में बासी रोटी और मरे हुए चूहे थे, आईवी फ्लूड की एक्सपायर बोतलें थीं, इसे देख होश उड गए। जिस वार्ड में विधायक पहुंचे वहां कोई डॉक्टर नहीं था।
भाजपा सरकार आने के बाद लोगों की उम्मीद बढी है लेकिन सिस्टम नहीं सुधरा है। इसके पीछे भाजपा से चुने गए जनप्रतिनिधियों का आम लोगों के बीच में न जाना, समस्याओं को जानते हुए भी मुंह भेर लेना है। ऐसे में रविवार को छुटटी के दिन भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय एसएन पहुंचे। यहां स्त्री रोग विभाग की नई बिल्डिंग से पत्थर गिरने से हुई मौत के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वे नेत्र रोग के वार्ड में आ गए।
बदबू, उसके बाद अल्मारी खुली
वार्ड में घुसते ही बदबू थी, नेत्र रोग विभाग का वार्ड होने के चलते बहुत कम मरीज थे, डॉक्टर के बारे में पूछा तो वहां कोई नहीं था। प्राचार्य डॉ सरोज सिंह और प्रमुख अधीक्षक डॉ अजय अग्रवाल से बदबू और वार्ड की हालत खराब होने की जानकारी लेने लगे, इसी बीच विधायक के समर्थक की नजर अल्मारी पर पडी। अल्मारी के शीशे से रोटी दिखाई दे रही थी। अल्मारी को खुलवाया गया तो उसमें 70 से 80 बासी रोटी थी, चूहे भी मरे पडे थे और आईवी फ्लूड की एक्सपायर बोतलें पडी थी, कुछ देर तक कोई समझ नहीं सका कि यह मामला क्या है। इसके बाद विधायक आगे नहीं गए और लौट आए, आगे जाते तो हालत और खराब मिलते।