Wednesday , 2 September 2026
Home बिगलीक्स BJP MLA helps victim get back money from Police in Agra
बिगलीक्स

BJP MLA helps victim get back money from Police in Agra

215

आगरालीक्स …आगरा में पुलिस ने थाने से छोडने के लिए 28 हजार रुपये ले लिए, भाजपा विधायक ने पुलिस की क्लास ली तो भी पूरे रुपये वापस नहीं हो सके।
मंगलवार रात को चोरी का सामान खरीदने के शक में एत्मादुद्दौला पुलिस ने कबाड़ी पप्पू राठौर को पकड़ा। आरोप है कि जेल भेजने का भय दिखाया गया। हवालात में ठूंस दिया गया। पप्पू के परिचितों ने छुड़ाने के लिए सिफारिश लगाना शुरू किया। गोपाल नाम के एक व्यक्ति ने पुलिस से सौदेबाजी कराई, 50 हजार रुपये से डिमांड शुरू हुई। देर रात 28 हजार रुपये में में पुलिस कर्मी मान गए। पैसे देने के बाद पप्पू को छोड दिया।

भाजपा विधायक राम प्रताप सिंह चौहान का कहना है कि बुधवार को स्थानीय लोग उनसे मिले, पुलिस द्वारा पप्पू राठौर से रिश्वत लेने की शिकायत उनसे की गई। विधायक ने थाने पर फोन किया, इसके कुछ देर बाद पुलिस ने 19 हजार रुपये वापस कर दिए। पैसे एक सिपाही ने वापस किए। सिपाही से पूछा गया कि पैसे पूरे क्यों नहीं है। सिपाही ने गोपाल से फोन पर बात कराई। उसने बताया कि नौ हजार रुपये उसने रख लिए थे।
इंस्पेक्टर एत्मादुद्दौला कमलेश सिंह का मीडिया से कहना है कि कहना है कि प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है। पप्पू को पूछताछ के लिए लाया गया था। बाद में छोड़ दिया गया।
वहीं, मीडिया से सीओ छत्ता संजय कुमार का कहना है कि पप्पू राठौर पकड़ा गया था। कैसे छूटा। किसने पैसे लिए। यह जांच का विषय है। फिलहाल थाने से उन्हें ऐसे किसी प्रकरण की जानकारी नहीं दी गई है।
भाजपा विधायक का दावा
भाजपा विधायक रामप्रताप सिंह चौहान का मीडिया से कहना है कि रिश्वत वापस कराई गई है। पुलिस ने ही की है। सिपाही अपनी मर्जी से किसी को पकड़कर नहीं छोड़ सकता।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Heavy rain start in Agra

आगरालीक्स आगरा में गर्मी और उमस के बीच तेज बारिश शुरू, जानें...

बिगलीक्समथुरामथुरालीक्स

Mathura Janmashtami Update: 600 Pass for Mangla Aarti on 4-5 September Mid Night from 1.55 AM, Full Process

मथुरालीक्स वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी पर साल में एक...

बिगलीक्स

Agra News Live: 7 More days for E KYC of 1.47 Lakh LPG Gas Customers in Agra

आगरालीक्स आगरा में एलपीजी गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं को ई केवाईसी कराने के...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Heavy rain forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में आज से चार दिन तक बारिश का अलर्ट, जानेंआगरा...

error: Content is protected !!