Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स BJP MLA Jagan Prasad Garg Andriod App launch for Agraites
बिगलीक्स

BJP MLA Jagan Prasad Garg Andriod App launch for Agraites

164

bjp 9
आगरालीक्स
 …आगरा के एक विधायक हैं, ये कम बोलते हैं, विधायक का ग्लैमर भी नहीं है। इसके बाद भी चुनाव जीत रहे हैं, आगे भी चुनाव जीतते रहें, इसके लिए हाईटैक हो गए हैं और उन्होंने अपना एंड्राइड मोबाइल एप लॉंच किया है। इस पर उनके क्षेत्र के लोग अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं, उन्हें विकास कार्य के लिए सुझाव दे सकते हैं। इस तरह आगामी विधानसभा चुनाव 2017 हाईटैक होने जा रहा है।
बुधवार को होटल वैभव पैलेस में भाजपा से उत्तर विधानसभा के विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने अपना मोबाइल एंड्राइड एप लॉंच किया। उन्होंने कहा कि इंटरनेट के माध्यम से अधिक लोगों से कम समय में मिला जा सकता है, यह एक तरह से जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सेतु का काम करेगा। इस तरह अब क्षेत्र की जनता आसानी से अपनी शिकायत कर सकेगी, उनकी शिकायतों का निस्तारण किया सकेगा।
फोटो के साथ कर सकेंगे शिकायत
क्षेत्र के लोग फोटो के साथ मोबाइल एप पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे, इस शिकायत पर विधायक अपने स्तर से निस्तारण करने के प्रयास करेंगे। साथ ही यह भी पता चल सकेगा कि विधायक अपने क्षेत्र में क्या क्या विकास कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही मतदाता पंजीकरण से संबंधित जानकारी भी एप पर उपलब्ध रहेंगी। इस दौरान महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, विधायक योगेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
उत्तर विधानसभा का चुनाव होगा रोचक
उत्तर विधानसभा से भाजपा के जगन प्रसाद गर्ग विधायक हैं, उनके सामने भाजपा को छोडकर सपा में शामिल हुई डॉ कुंदनिका शर्मा हैं, उनका अपना वोट बैंक है और वे लोकप्रिय भी हैं। हालांकि बसपा से अभी ज्ञानेंद्र गौतम को टिकट दिया गया है, कांग्रेस से प्रत्याशी अभी निर्धारित होना है। इस तरह उत्तर विधानसभा चुनाव रोचक होता जा रहा है।
हाईटैक चुनाव की तैयारी में जुटे प्रत्याशी
इस बार विधानसभा चुनाव हाईटैक होने जा रहा है, हाईटैक चुनाव की तैयारी में प्रत्याशी जुटे हुए हैं। इसके लिए बडी एजेंसियों से संपर्क किया जा रहा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!