लखनऊलीक्स…प्रदेश के निकाय चुनाव में भाजपा ने झांसी से जीत का खाता खोला। मेरठ में औवैसी की पार्टी आगे। आगरा में बसपा की बढ़त से भाजपा में खलबली।
झांसी में 80 हजार वोटों से जीती भाजपा

झांसी में भाजपा के प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य कांग्रेस प्रत्याशी को 80 हजार वोटों से हराकर जीत गए हैं। भाजपा लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर प्रयागराज, फिरोजाबाद, बरेली, अलीगढ़, गाजियाबाद, शाहजहांपुर, कानपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, मथुरा-वृंदावन में आगे चल रही है।
मेरठ से बड़ा उलटफेर
मेरठ में ओवैसी के पार्टी एआईएमआईएम के प्रत्याशी भाजपा और सपा के प्रत्याशी से आगे हो गए हैं।
सपा दे रही है भाजपा को टक्कर
मेरठ में समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। अधिकांश स्थानो पर भाजपा का मुकाबला सपा से चल रहा है।
आगरा में मंत्री और विधायकों की साख लगी है दाव पर
आगरा में बसपा प्रत्याशी के आगे चलने से भाजपा में खलबली मची हुई है। आगरा से भाजपा के कई विधायक और मंत्रियों की साख दाव पर लगी है।