आगरालीक्स…(24 January 2022 Agra News) भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने जमकर बोला अखिलेश यादव पर हमला. कहा—वह जिन्ना से बात शुरू करते हैं और पाकिस्तान पर आ जाते हैं..
अखिलेश यादव पर जमकर बोला हमला
आगरा में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी आए और उन्होंने मीडिया से बातचीत में सपा सराकर और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव विकास के मुद्दों को भटकाने के लिए कभी जिन्ना को ले आते हैं तो कभी पाकिस्तान को. उने पास विकास की बात करने को कुछ नहीं है. शिल्पग्राम के ताज रिसोर्ट स्थित ब्रज क्षेत्र के मीडिया सेंटर में बोलते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश को इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए. ये राजनीतिक विषय नहीं है. इस तरह की बातें करके वह केवल जनता का ध्यान विकास से भटकाने के लिए करते हैं.

टिकट को लेकर कोई असंतोष नहीं
इस दौरान उन्होंने बताया कि पार्टी में टिकट वितरण को लेकर कोई असंतोष नहीं है. उन्होंने कहा कि भाजपा में दायित्व बदलने की परंपरा रही है और इसमें कोई असंतोष्ज्ञ नहीं है. यह सामान्य प्रक्रिया है और इससे कोई अंतर नहीं पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि जब सीएम योगी ने चुनाव लड़ने की घोषणा की तब अखिलेश यादव को भी चुनाव लड़ना पड़ा.