आगरालीक्स.. (Agra News 22nd May) आगरा में घातक हो रहा ब्लैक फंगस, एक मरीज की निकालनी पडी आंख, 17 मरीज भर्ती। 12 ब्लैक फंगस सस्पेक्ट की हालत गंभीर।
कोरोना से ठीक होने के बाद मरीजों में ब्लैक फंगस की समस्या बढ रही है। ब्लैक फंगस नाक के रास्ते से आंख और सिर तक पहुंच रहा है। एसएन में सरकार ने पफ्री इलाज की सुविधा शुरू की है, इसके बाद एसएन मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस सस्पेक्ट मरीज भर्ती हो रहे हैं। इनकी जांच और इलाज कराया जा रहा है।
आंख निकलवाने के बाद महिला मरीज भर्ती
एसएन मेडिकल कॉलेज में शनिवार को ग्वालियर निवासी महिला मरीज को भर्ती किया गया, इनकी आंख निकाली जा चुकी है, आगे के इलाज के लिए एसएन में भर्ती किया गया है। एक और मरीज को आपरेशन के बाद भर्ती किया गया है। एसएन मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के 17 सस्पेक्ट मरीज भर्ती हैं, कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
अब केवल 980 कोरोना मरीज
आगरा में पिछले 24 घंटे के अंदर 6141 लोगों की जांच की गई. जिसमें से 57 नये मरीज मिले. वहीं 24 घंटे के अंदर 137 मरीज इस बीमारी से ठीक होकर गए हैं. आगरा में इस समय कोरोना मरीजों का आंकड़ा एक हजार से नीचे 980 पहुंच गया है. आगरा में अब 980 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है. बता दें कि आगरा में अब तक 25314 कोरोना मरीज मिले चुके हैं. इनमें से 23971 मरीज इस बीमारी से ठीक हो गए हैं, जबकि 363 मरीजों की अब तक इस संक्रमण से जान जा चुकी है. आगरा में 19 मई को कोरोना से 9, 20 मई को 10, 21 मई को 9 और आज 22 मई को भी कोरोना से 9 मौतें प्रशासन ने बताई हैं. इस तरह 4 दिन में 37 मौत हुई है। मौत का आंकडा अचानक से बढने से लोग परेशान हैं, कोरोना के केस कम हो रहे हैं लेकिन मौत बढने लगी हैं।