आगरालीक्स ..(Agra News 19th May).आगरा में मूसलाधार बारिश के साथ ब्लैक आउट, अधिकांश क्षेत्रों की बिजली गुल, 17 डिग्री नीचे पहुंचा तापमान, गर्मी में ठंड।
आगरा में बुधवार रात आठ बजे से मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है। इसके साथ ही कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है, ब्लैक आउट होने से अंधेरा पसरा हुआ है। गुप अंधेरा हो गया है। सडकों पर सन्नाटा पसरा हुआ है, लोग घर पर हैं और बारिश की आवाज तेज हो रही है। 45 मिनट से लगातार तेज बारिश हो रही है।
आगरा में बारिश का भी टूटा रिकॉर्ड
आगरा में मंगलवार के बाद बुधवार को सुबह से ही बारिश होने लगी है, जानकारों का कहना है कि बारिश के महीनों में भी इतनी अधिक बारिश पिछले कुछ सालों में नहीं हुई है। बारिश लगातार तेज हो रही है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार सुबह 8 30 बजे से बुधवार सुबह 8 30 बजे तक 29 एमएम से अधिक बारिश हो गई थी।
17 डिग्री नीचे तापमान, सर्दी में ठंड
बारिश से सर्दी में ठंड लगने लगी है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री नीचे पहुंच गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री रहा, यह 40 से 42 के बीच रहता था।
आईएमडी का अनुमान
20-May 20.0 36.0 Partly cloudy sky
21-May 22.0 34.0 Mainly Clear sky
22-May 24.0 38.0 Mainly Clear sky
23-May 27.0 40.0 Mainly Clear sky
24-May 28.0 40.0 Mainly Clear sky
25-May 28.0 41.0 Mainly Clear sky