आगरालीक्स …आगरा के मुंशी पन्ना मसाले के मार्केटिंग मैनेजर के बेड रूम के एसी में ब्लास्ट, दिल दहला देने वाले हादसे में मैनेजर और उनकी पत्नी जिंदा जले, मौत
आगरा के मुंशी पन्ना मसाले में टूंडला के भगवान आश्रम में 50 साल के अजय शर्मा अपनी पत्नी निशा के साथ रहते हैं, उनकी बेटी देहरादून से बीटेक कर रही है। यहां मैनेजर और उनकी पत्नी ही रह रहे हैं, वे गुरुवार रात को अपने बेडरूम में सोने चले गए। शुक्रवार सुबह तेज ब्लास्ट के बाद मैनेजर अजय शर्मा के घर से धूआं उठने लगा, उन्होंने पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य में जुट गए।
दरवाजा तोडकर घर में घुसे, मौत
पुलिस और फायर ब्रिगेड दरवाजे तोड़कर घर में घुसी। अंदर का नजारा देख दिल दहला गया, बेड रूम पूरी तरह से जल चुका था, निशा की जलकर मौत हो गई, अजय की सांसें चलने पर अस्पताल भेजा गया, वहां कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई।