आगरालीक्स …आगरा में रसोई में काम करते समय गैस सिलेंडर फटा, कई लोग झुलसे, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आगरा में सोमवार की सुबह प्रकाश नगर शाहगंज में एक घर से तेज आवाज और आग की लपटें उठने पर स्थानीय लोग पहुंच गए। बताया जा रहा है कि घर में रसोई में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में लीकेज हो गई। लीकेज होने पर सिलेंडर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग बेकाबू हो गई। परिजनों ने शोर मचाया लेकिन तब तक गैस सिलेंडर तेज आवाज के साथ फट गया।

हादसे में कई लोग झुलसे
गैस सिलेंडर के फटने से कई लोग हादसे में झुलस गए, कई को गंभीर चोट भी आई है, पुलिस ने घायलों को एसएन में भर्ती कराया है। गैस सिलेंडर फटने से घर का सामान भी जल गया।