आगरालीक्स…बड़ी खबर, नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और उसके प्रेमी को साहिल को फांसी की सजा. फैसला सुनते ही रो पड़े
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और प्रेमी साहिल शुक्ला की सजा पर फैसला सुनाया गया है. दोनों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है. हदालत का फैसला सुनते ही मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला रोने लगे. जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत में बुधवार को यह सजा सुनाई गई. जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए दोनों दोषियों से अदालत ने पूछा कि क्या वे सजा सुनाए जाने से पहले कुछ कहना चाहते हैं तो दोनों ने कहा कि कुछ नहीं कहना है. लंच के बाद दोनों को दोबारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया. इसके बाद अदालत ने सजा सुनाई. इस मामले में अभियोजन पक्ष ने अपराध की गंभीरता और क्रूरता का हवाला देते हुए दोनों के लिए मृत्युदंड की मांग की थी वहीं दूसरी ओर बचाव पक्ष ने मुस्कान की दो बेटियों के भविष्य और परवरिश का हवाला देकर अदालत से नरमी बरतने की अपील की थी.
3 मार्च 2025 को की थी पति सौरभ् की बेरहमी से हत्या
मेरठ में सौरभ की हत्या करने वाली उसकी पत्नी मुस्कान और दोस्त साहिल को 18 मार्च को अरेस्ट कर लिया था, दोनों ने मिलकर तीन मार्च को सौरभ की हत्या की थी, इसके बाद शिवा टूर एंड ट्रेवल्स से हिमाचल घूमने के लिए 54 हजार में गाड़ी बुक कराई. परतापुर निवासी अजब सिंह चार मार्च की शाम छह बजे कैब लेकर ब्रहृमपुरी पहुंचा, यहां साढ़े सात बजे साहिल आ गया, इसके कुछ देर बाद बैग लेकर मुस्कान आ गई. यहां से वे शिमला के लिए निकले, पंजाब पहुंचने पर पहले दिन रात में होटल में रुके.
पांच मार्च को शिमला के लिए निकले, तीन दिन रुके
कैब चालक अजब सिंह ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पांच मार्च को शिमला पहुंचे और विक्ट्री टनल के पास एक होटल में कमरा लिया. अभी मुस्कान की मांग में सिंदूर नहीं था यहां तीन दिन रुके इसके बाद मुस्कान ने मांग में सिंदूर भर लिया.
नौ मार्च को कुल्लू पहुंचे, रात में मंगाते थे दो बोतल
नौ मार्च को कुल्ली मनाली पहुंचे, सुबह घूमनू के लिए जाते थे और रात में होटल में पहुंचे थे और दो बोतल शराब की मंगाते थे। यहां दो दिन रहे. 11 मार्च को कसोल पहुंचे और पब में सूखा नशा किया. कुल्लू से 11 मार्च को कसौल पहुंच गए, यहां पब में दिन भर रहते थे और सूखा नशा किसा, खूब डांस किया देर रात तक होटल पहुंचते थे.
11 मार्च की रात को मुस्कान ने साहिल के जन्मदिन के लिए उसे बताए बिना केक मंगवाया, पहले बाबा लिखवाने के लिए कहा फिर कहा कि शंकर लिखवाने के लिए कहा. होली वाले दिन भी पब में गए और नशा किया, रंग लगाया और डांस किया, नशे में ही पैदल होटल तक पहुंचे, कसोल में ही कपड़े खरीदे.
17 मार्च को मेरठ के लिए निकले बीयर मंगाई और गाड़ी में ही पी लीं
कसोल से 17 मार्च को मेरठ के लिए निकले, रास्ते में दो बीयर की बोतल मंगाई और साहिल के साथ मुस्कान ने भी बीयर पी, 17 मार्च को रात 11 बजे साहिल और मुस्कान को ब्रहमपुरी में छोड़ दिया था, अगले दिन 18 मार्च को पुलिस ने दोनों को सौरभ की हत्या करने पर अरेस्ट कर लिया.