आगरालीक्स..आगरा में मदिया कटरा, सोंठ की मंडी पर रबर गोदाम में लगी भीषण आग. फायर ब्रिगेड मौके पर. आग बुझाने के प्रयास
आगरा के थाना हरीपर्वत अंतर्गत मदिया कटरा,सोंठ की मंडी में मंगलवार देर शाम को रबड़ के गोदाम में आग लग गई है. गोदाम से आग की ऊंची ऊंची लपटें दिखाई दे रही हैं. इधर सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई है. आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. आग किस कारण लगी है इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. गोदाम में ज्वलनशील केमिकल सामग्री भी रखे होने की सूचना है जिसके कारण आग लगातार फैलती रही. फिलहाल रोड पर यातायात रोग दिया गया है और आसपास की दुकानों को भी सुरक्षा के तौर पर सतर्क किया गया है. गोदाम फारूख नाम के व्यक्ति् का बताया गया है.