आगरालीक्स.. आगरा में सामूहिक रेप के बाद किशोरी की हत्या की गई, पुलिस ने हत्यारोपी युवक सहित दो को हिरासत में ले लिया है।
आगरा में 19 मार्च को गैलाना के जंगल में 14 साल की किशोरी का शव मिला था, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका व्यक्त की गई थी। इस मामले के खुलासे के लिए कई टीमें गठित की गईं।
सामूहिक दुष्कर्म के बाद की हत्या agraminorrapeand murder case
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, किशोरी की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। पुलिस ने दो लोगों को पकड लिया है, सुबूत जुटाए जा रहे हैं, इन दोनों ने किशोरी की हत्या कबूल कर ली है।
शौच को गई थी किशोरी, दुष्कर्म के बाद हत्या
पुलिस की जांच में सामने आया है कि 19 मार्च को दोपहर दो बजे किशोरी शौच को गई थी, उसके पीछे पीछे किशोरी के पिता की सब्जी की दुकान पर काम करने वाला युवक पहुंच गए, उसके साथ एक किशोर भी था। उन दोनों ने किशोरी को पकड लिया और दुष्कर्म किया। किशोरी ने बचने के लिए संघर्ष किया, किशोरी शोर न मचा सके, इसके लिए उसका मुंह दबा दिया। इससे किशोरी की मौत हो गई। इसके बाद शव को तालाब में फेंक दिया और गले में एक फंदा भी लगा दिया, जिससे लगे कि किशोरी ने आत्महत्या की है।
हत्यारोपी किशोरी पर रखता था बुरी नजर (Agra Police solve rape case gailana Sikandara agra)
जांच में सामने आया है कि हत्यारोपी युवक किशोरी पर बुरी नजर रखता था, इसे लेकर किशोरी के चाचा ने युवक की पिटाई भी लगाई थी। हालांकि पुलिस ने अभी औपचारिक खुलासा नहीं किया है।
सीसीटीवी से भी मिले सुराग, पोस्टमार्टम में संघर्ष के निशान
पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी चेक किए। एक सीसीटीवी में किशोरी शौच के लिए जाती हुई दिखाई दी, उसके पीछे पीछे हत्यारोपी जा रहा था, पुलिस ने उसे पकड कर सख्ती से पूछताछ की। इससे मामला खुल गया। उधर, शनिवार को किशोरी का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम में किशोरी के शरीर पर चोट ने निशान मिले, उसने हत्यारोपियों से बचने के लिए संघर्ष किया लेकिन, हत्यारोपियों ने किशोरी का मुंह दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई।