आगरालीक्स…दिल्ली में धमाका, 10 की मौत 47 घायल.धीमी गति से रेड लाइट पर आई कार और तेज धमाका. यूपी, मुंबई सहित कई राज्यों में अलर्ट
देश की राजधानी में धमाके की बड़ी वारदात हुई है. लाल किला मेट्रो के पास एक कार में जोरदार धमाका हुआ है जिसमें 10 लोगों की मौत हुई है तो सात लोग घायल हैं. धमाका इतना तेज था कि काफी देर तक आवाज सुनी गई. इससे मौके पर अफरातफरी मच गई. सूचना पर पुलिस और मकल की गाड़ियां पहुंच गईं ओर आग पर काबू पा लिया गया है. घटना के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया है.
दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के पास यह धमाका हआ है. शाम करीब 6 बजकर 52 मिनट पर एक धीमी गति से चल रही कार रेड लाइट पर आकर रुकती है और अचानक उसमें तेज विस्फोट हो जाता है. धमाके से आसपास खड़ी गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो जाती है. अभी तक 8 से 10 लोगों की मौत की खबर है वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं. धमाके बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. पुलिस फोर्स भी पहुंच गया है. पीएम मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से जानकारी मांगी है.
योगी बोले—अफसर निकलें बाहर, कोई भी संदिग्ध बच न पाए
दिल्ली में धमाके के बाद यूपी में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है. सीएम योगी ने तुरंत आदेश जारी किए हैं और सभी अफसरों व फोर्स को बाहर निकलकर चेकिंग करने के निर्देश दिए है. सीएम योगी ने कहा है कि कोई भी संदिग्ध बच न पाए.