Monday , 20 April 2026
Home आगरा Breaking: Robbery by taking hostage at businessman’s house in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स​क्राइम

Breaking: Robbery by taking hostage at businessman’s house in Agra…#agranews

153

आगरालीक्स..(3 January 2022 Agra News) आगरा में दिनदहाड़े बिजनेसमैन के घर बंधक बनाकर लूटपाट. हथियारबंद बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम…सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना

कमला नगर में हुई वारदात
आगरा में सोमवार को दिनदहाड़े एक बिजनेसमैन के घर बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया है. कमला नगर थाना क्षेत्र के भगवान नगर में रहने वाले बिजनेसमैन सुनील अग्रवाल के घर हथियारबंद बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने घर में मौजूद सभी लोगों को बंधक बनाकर लूटपाट की. बदमाशों के हाथों में हथियार थे. घर में मौजूद परिजनों में दहशत फैल गई है. बताया जाता है कि बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद अलग—अलग दिशाओं में पैदल ही भाग गए हैं. पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है. सूचना पर थाना कमला नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई है.

कनपटी पर लगाया तमंचा, मुंह पर बांधा टेप
बताया जाता है कि सोमवार शाम को करीब साढ़े छह बजे हथियार बंद बदमाशों ने घर में घुसकर व्यापारी सुनील अग्रवाल की पत्नी को बंधक बना लिया. बदमाशों ने उनके मुंह पर टेप लगा दिया और एक कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद बदमाश घर के अंदर से नकदी और गहने निकालकर उसे अपने साथ लाए बैग में रख लिए. तभी वहां सुनील अग्रवाल का बेटा पहुंच जाता है. उसके हाथ में भी नकदी थी. बदमाशों ने उसे देखते ही उसके कनपटी पर तमंचा तान दिया और नकदी से भरा बैग लूट ले लिया. पीछे व्यापारी की बेटी घर में घुसी तो बदमाश उसे धक्का मारने के बाद वहां से भाग निकले.

12 लाख की लूट
अचानक घर में हुए इस घटनाक्रम से व्यापारी के परिजन दहशत में आ गए. उन्होंने बदमाशों के निकलने के बाद चीख पुकार मचाई तो इस पर एक बदमाश ने भागते समय पिस्टल निकालकर फायर भी कर दिया. इससे उनके पीछे जा रहे लोग रुक गए. सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने आसपास बदमाशों की तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. बताया जाता है​ कि बदमाश करीब 12 लाख रुपये की लूट ले गए हैं. एसपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि व्यापारी के घर से 12 लाख रुपये लूट की जानकारी मिली है. सीसीटवी में रिकॉर्डिंग भी मिली है. इसके आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!