आगरालीक्स… आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर दौडती इंडिवर कार में आग लग गई, बर्निंग कार सवारों ने कूद कर जान बचाई, कुछ ही देर में आग की लपटें बेकाबू होती गईं और कार जल गई।
गुरुवार को सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर सुरीर थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 82 पर दिल्ली से लखनऊ जा रही इंडिवर कार में अचानक आग लग गई। आग की लपटें बेकाबू होते देख उन्होंने कार का साइड में खडा किया और कार में सवार दो सगे भाई समेत तीन लोगों ने कार से कूदकर जान बचाई।
कार जलती रही, आग तक नहीं बुझा सके
यमुना एक्सप्रेस वे पर पानी और मिटटी नहीं थी, इसके लिए कार सवार और स्थानीय लोग मूक दर्शक बनकर कार को जलती हुई देखते रहे, उन्होंने यमुना एक्सप्रेस वे के कर्मचारियों को कार में आग लगने की जानकारी दी। मगर, दमकल कर्मी भी देर से पहुंचे, जब तक कार का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। वहीं, जब कार पर तेज प्रेशर से पानी डाला गया तो इंजन फेल हो गया। इस दौरान यमुना एक्सप्रेस वे पर अफरा तफरी का माहौल रहा।
26 मार्च को आगरा में कार में लगी आग
.आगरा में दौडती कार आग की लपटों में घिर गई, दंपति ने कार से कूद कर जान बचाई, कार जलकर स्वाह हो गई।
खंदारी निवासी राहुल बंसल अपनी पत्नी करिश्मा के साथ ताजमहोत्सव से शनिवार रात 11 बजे लौट रहे थे। ताज व्यू तिराहे के पास उनकी कार से धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग की लपटें विकराल हो गईं। उन्होंने सडक किनारे गाडी खडी की और उससे बाहर निकल आए। आग की लपटें विकराल होती गईं और कार को पूरी तरह से चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, तब तक गाडी जलकर स्वाह हो चुकी थी।
Leave a comment