आगरालीक्स…( Agra Education News ) आगरा के कान्वेंट स्कूलों में मनमानी फीस, किताब कॉपी और यूनिफार्म के रेट को लेकर भेजे गए नोटिस पर दो ने ही दिए जवाब, चौंकाने वाले जवाब, जानें अब क्या होगा।
आगरा के कान्वेंट स्कूलों में मनमानी फीस, किताब कॉपी और यूनिफार्म के रेट को लेकर अभिभावकों के प्रदर्शन के बाद बीएसए जितेंद्र गोड़ ने सेंट पैट्रिक्स, सेंट कानरेडस, सेंट फ्रांसिस, सेंट फेलिक्स और सेंट पीटर्स को नोटिस दिया था, 12 अप्रैल को नोटिस का जवाब देना था लेकिन स्कूल के प्राचार्य जवाब देने के लिए नहीं आए, इसके बाद दूसरा नोटिस दिया गया और 16 अप्रैल तक अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया।
स्कूल प्रबंधन ने कहा, 10 प्रतिशत ही बढ़ाई फीस
16 अप्रैल को सेंट फेलिक्स और सेंट फ्रांसिस ने ही अपना जवाब दिया है, इसमें स्कूल प्रबंधन ने कहा है कि उन्होंने 10 प्रतिशत ही फीस बढ़ाई है। किताब कॉपी की सूची भी उपलब्ध कराई है। सेंट फ्रांसिस की तरफ से कहा गया है कि उनके स्कूल में एनसीईआरटी की किताबों से ही पढृाई की जा रही है।
अब अंतिम मौका, 18 अप्रैल तक देना है जवाब
इस मामले में अपना पक्ष रखने के लिए उपस्थित नहीं हुए स्कूल प्रबंधन को अंतिम मौका दिया है। सेंट कानरेडस, सेंट पैट्रिक्स सहित अन्य स्कूलो को अपना जवाब रखने के लिए अब 18 अप्रैल तक का समय दिया गया है।