Thursday , 23 April 2026
Home बिगलीक्स Bsc student dead body found on railway track in Agra
बिगलीक्स

Bsc student dead body found on railway track in Agra

110

आगरालीक्स ….आगरा में बीएससी के छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है, उसके पिता बीएसएनएल में एसडीओ हैं, छात्र ने अपनी मां के एटीएम से 4 लाख रुपये निकाल कर अपने दोस्त को दिए थे। परिजनों ने दोस्त पर हत्या के आरोप लगाए हैं, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

आगरा के सिकंदरा की आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 10 निवासी बीएसएनएल में एसडीओ ब्रजेश के बेटे बीएससी के छात्र आशीष उपाध्याय 23 का शव आगरा झांसी रेलवे लाइन पर भांडई स्टेशन के पास मिला है। परिजनों का आरोप है कि आशीष ने अपनी मां मधु के एटीएम से 4 लाख रुपये निकाल लिए थे, यह रुपये उसने अपने दोस्त को देने के लिए निकाले थे।
दोस्त से पैसे मांगने पर हत्या के आरोप
परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले एटीएम से चार लाख रुपये निकलने की जानकारी हुई, आशीष से पूछा तो उसने बताया कि रुपये उसने अपने दोस्त को दिए हैं। इसके बाद से वह अपने दोस्त से रुपये मांग रहा था, लेकिन रुपये वापस करने के बजाया उसकी हत्या कर दी।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

7 जुलाई को यमुना एक्सप्रेस वे हादसे में पांच की मौत
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे में 5 की मौत हो गई, कार को कटर से काट कर शव निकाले गए। शुक्रवार को स्कॉटा कार (पीबी 10 जीई 3039 ) से नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। महावन थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 115 के समीप ओवरस्पीड से बेकाबू कार अंडरपास पुलिया से टकरा गई। कार के परखच्चे उड़ गए, लोगों को कटर की सहायता से बाहर निकाला लेकिन तब तक चार लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उस की भी मौ त हो गई।

मोबाइल पर फोन आने से म्रतकों की पहचान
पुलिस के अनुसार एक मृतक के मोबाइल पर फोन आने पर जानकारी हुई कि ये सभी पंजाब के लुधियाना के मिलरगंज के रहने वाले हैं। इनके नाम दलबीर सिंह कार चालक, प्रेम प्रकाश, जाधव, राजू, शाहरुख बताये गए हैं। ये सभी लुधियाना से आगरा के लिए जा रहे थे। महावन पुलिस ने मृतक के परिवारीजनों को सूचना दे दी है। शवों को पोस्टमार्टम भेजा गया है।

सुबह हादसे में 2 की मौत

शुक्रवार को आगरा ग्वालियर हाई वे पर बाद गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली और डीसीएम की टक्कर में 2 की मौत हो गई और 20घायल हैं । सभी मुरैना के रहने वाले हैं। गोवर्धन परिक्रमा को जा रहे थे । मारने वालों में 40 वर्षीय कमल किशोर 42 वर्षीय विधोली देवी गांव सुनावली थाना अम्बाह मुरैना मध्य प्रदेश हैैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Mayor has issued directives to revoke the Agra Nagar Nigam’s trade licensing system…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के परेशान व्यापारियों के लिए राहत की खबर, मेयर ने ट्रेड...

बिगलीक्स

Agra live News: Canara Bank building collapses in Agra; lives of bank employees and customers saved thanks to lunch break…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में केनरा बैंक के लंच ब्रेक ने 25 लोगों की जान...

बिगलीक्स

Agra Weather: Rain to provide relief from the scorching heat and heatwave in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में झुलसा देने वाली गर्मी और लू से राहत देगी बारिश....

बिगलीक्स

UP Board 2026 Result: Vindesh topped Agra in High School, while Kajal did so in Intermediate….#agranews

आगरालीक्स…आगरा की काजल ने 94.80 प्रतिशत अंक लाकर इंटर में तो विंदेश...

error: Content is protected !!