आगरालीक्स…. आगरा कॉलेज की बीएससी की छात्रा के साथ विभव नगर के फ्लैट में गैंगरेप किया गया। वह बदहवास हालत में थी। गैंगरेप के बारे में मुंह बंद रखने के लिए छात्रा से कहा गया कि उसकी नग्न वीडियो बना ली गई है। इस बारे में मुंह खोला तो वीडियो वायरल कर दी जाएगी। इससे छात्रा डर गई। घर पहुंचने के बाद से वह सदमे में थी। रात को वह चीखती है, इस बारे में जब घरवालों ने पूछा तो छात्रा ने गैंगरेप की घटना के बारे में एक जुलाई को बताया, इसके बाद घर वाले थाना सदर में मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इस पर डीआईजी को पूरा मामला बताने के बाद थाना सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
Leave a comment