आगरालीक्स… आगरा में सर्दी में बसपा में गर्मी का माहौल, पूर्व जिलाध्यक्ष को मंडल की जिम्मेदारी के कुछ घंटे बाद पार्टी से निकाला, पूर्व प्रत्याशी उमेश सैंथिया ने बसपा छोड दी है।
रविवार को बसपा की लखनउ में बैठक बुलाई गई थी, लोकसभा चुनाव के लिए बसपा आगरा के पूर्व जिलाध्यक्ष भारतेंद्र अरुण को आगरा मंडल की जिम्मेदारी दी गई। सूत्रों के मुताबिक, बडी जिम्मेदारी देने के कुछ देर बाद कुछ पदाधिकारी आला कमान से मिले। इसके बाद भारतेंद्र अरुण को पार्टी से निष्कासित करने के आदेश जारी कर दिए। बसपा जिलाध्यक्ष रविंद्र पारस ने भारतेंद्र अरुण को पार्टी से निकाले जाने की विज्ञप्ति जारी की है।
बसपा के पूर्व प्रत्याशी उमेश सैंथिया ने दिया इस्तीफा
बसपा के पूर्व प्रत्याशी उमेश सैंथिया ने बसपा से इस्तीफा दे दिया है। उमेश सैंथिया फतेहाबाद विधानसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने उन्होंने कहा कि वे घुटन महसूस कर रहे थे। बसपा में बोलने की आजादी नहीं है। बसपा के बाद सैंथिया कहां जाएंगे, यह उन्होंने अभी स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन उनके जाने से बसपा को नुकसान हो सकता है।
बसपा से अलग हो गए नेता
आगरा में पिछले एक महीने के अंदर कई नेता बसपा से अलग हो चुके हैं। बसपा सरकार में राज्यमंत्री रहे देवेंद्र कुमार चिल्लू ने बसपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ पकड़ा है, वहीं बगावती तेवर के चलते कुंवरचंद वकील को बसपा ने बाहर कर दिया था।
फाइल फोटो