आगरालीक्स.. बसपा सुप्रीमो मायावती ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर संगठन में 48 में दूसरी बार फेरबदल। सूरज सिंह को आगरा, बरेली व अलीगढ़ मंडल का जोन प्रभारी बनाया।
सात जिला प्रभारी भी बनाए गए
इस बार फेरबदल में सात जिला प्रभारी संतोष राव, बच्चू सिंह, ओमप्रकाश, जसवंत सिंह सवारिया, मूलचंद्र बघेल व मानवेंद्र सिंह मोंटू बनाए गए हैं। अशोक सिंह, दिनेश बघेल व सुरेश गौतम अलीगढ़ मंडल जोन प्रभारी होंगे। तीन दिन पहले सूरज सिंह को आगरा व अलीगढ़ मंडल जोन प्रभारी से हटा दिया गया था।
मुख्य मंडल प्रभारी यह होंगे
अलीगढ़ मंडल के मुख्य मंडल प्रभारियों में गजराज सिंह विमल, जितेंद्र कुमार राही अलीगढ़ का दायित्व देखेंगे। बिजेंद्र सिंह विक्रम व राजवीर सिंह एटा व कासगंज की कमान संभालेंगे। रणवीर सिंह कश्यप, दारासिंह आजाद व महेश बाबू कुशवाह हाथरस जिला देखेंगे।