लखनऊलीक्स… बसपा आगामी लोकसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। राजनीति से संन्यास नहीं। बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन के मौके पर ऐलान।
जन्मदिन पर पार्टी की नीति को स्पष्ट किया
बहुजन समाज पार्टी की मायावती का आज जन्मदिन मनाया जा रहा है। बसपा सुप्रीमो ने आज लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी पार्टी की आगे की रणनीति को साफ कर दी। मायावती ने कहा कि बसपा आगामी लोकसभा चुनाव में किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी और अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। आगामी चुनावों में विपक्षी दलों के इंडिया के गठबंधन के साथ जुड़ने का असमंजस इसके साथ खत्म हो गया।
इंडिया गठबंधन से जुड़ने पर फायदा कम, नुकसान ज्यादा
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि इंडिया गठबंधन के साथ जुड़ने से फायदा कम औऱ नुकसान ज्यादा होगा, उन्हें अपनी पार्टी का जनाधार बनाए रखना जरूरी है।
संन्यास लेने की भी अफवाह उड़ाई गई
उन्होंने कहा कि आकाश आनन्द को उत्तराधिकारी घोषित किए जाने के बाद उनके राजनीति से संन्यास लेने की अफवाह उड़ाई गई लेकिन वह उन्हें बता देना चाहती हैं कि वह किसी तरह से राजनीति स संन्यास नहीं ले रही हैं।
सपा-भाजपा पर साधा निशाना
उन्होंने इस दौरान समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी की भी जमकर आलोचना की।