आगरालीक्स… आगरा के बडे इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक की छात्रा ने मॉस्क्यूटो रिपलेंट (मच्छर भगाने) वाला केमिकल पी लिया, हॉस्टल के कमरे का दरवाजा तोडकर छात्रा को बाहर निकाला जा सका। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
आगरा मथुरा हाईवे स्थित एक बडे इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक थर्ड ईयर केमिकल ब्रांच की छात्रा हॉस्टल में पाचवीं मंजिल पर रहती है। मंगलवार को वह हॉस्टल के कमरे से बाहर नहीं निकली, इस पर साथी छात्रा पाचवीं मंजिल स्थित कमरे पर पहुंची। कमरा अंदर से बंद था, उसने कमरे को खटखटाया लेकिन कोई आवाज नहीं आई, साथी छात्रा को आवाज दी लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इस पर छात्रा ने चीखना शुरू कर दिया, साथी छात्राएं और शिक्षक और कर्मचारी भी आ गए।
दरवाजा तोडकर छात्रा को निकाला
कर्मचारियों ने हॉस्टल के कमरे के दरवाजे से देखा तो छात्रा बेड पर पडी हुई थी, उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। शिक्षक और कर्मचारियों ने कमरे का गेट तोडकर छात्रा को बाहर निकाला, उसे प्रारंभिक उपचार दिया गया। छात्रा के बेड के पास ही मॉस्क्यूटो रिपेंलेट की शीशी पडी हुई थी, आशंका है कि छात्रा ने मॉस्क्यूटो रिपलेंट पी लिया था। रात तक छात्रा के परिजन भी आ गए।
छात्र कर चुका है सुसाइड
आगरा मथुरा हाईवे स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में पूर्व में एक छात्र सुसाइड कर चुका है। बीटेक के छात्रों के सुसाइड करने से साथी छात्रों में दहशत है। इससे पहले भी कॉलेज में नशा करते हुए छात्र पकडे जा चुके हैं।