आगरालीक्स ..आगरा में बेकाबू हुए सांड ने एक के बाद एक लोगों को चपेट में ले लिया, बीच बाजार में सांड के आतंक से लोग डर गए। यातायात थम गया, बमुश्किल नगर निगम कर्मियों ने सांड को पकडा।
आगरा में मंगलवार को बल्केश्वर में सांड ने आतंक मचाया, बीच सडक पर सांड ने आतंक मचाना शुरू कर दिया, जो भी दिखाई दिया, सांड ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। कई लोगों को चपेट में लेने के बाद सांड हमलावर होता गया। इससे बीच बाजार में अफरा तफरी मच गई। कई लोग घायल हो गए।
बमुश्किल पकडा जा सका सांड
कई लोगों को सांड ने घायल कर दिया, स्थानीय लोगों ने नगर निगम में सूचना दी। नगर निगम की टीम पहुंच गई। सांड को काबू करने में मुश्किल हुई, टीम ने सांड को काबू में कर लिया, उसे अपने साथ ले गए।
थम गया यातायात
करीब दो घंटे तक बल्केश्वर में सांड के आतंक से सनसनी रही, इस दौरान वाहन भी रुक गए, सडक पर सांड आतंक मचाता रहा।