आगरालीक्स..आगरा की नमक की मंडी का सर्राफा बाजार मंगलवार को हुए हादसे के बाद आज बंद। बाजार में लगी भीड़। घटना से लोग हैं स्तब्ध।
व्यापारियों ने बाजार बंद रखने का लिया निर्णय
नमक की मंडी स्थित सर्राफा बाजार में स्थित महल काम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर हुए हादसे के बाद आज सुबह से ही नमक की मंडी के व्यापारियों ने आज बाजार बंद रखने का निर्णय लिया, जिसके कारण मंडी में आज सभी प्रकार के काम पूरी तरह से बंद रहे। व्यापारियों के साथ आसपास के लोगों की भीड़ भी बाजार में लगी रही।
प्लांट संचालक पर मुकदमा दर्ज, गिरफ्तार
हादसे में मृत कारीगर आकाश के चाचा ने प्रेम सिंह की तहरीर पर प्लांट मालिक मुरारीलाल अग्रवाल के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या और विस्फोटक अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। प्लांट मालिक को पुलिस ने मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया था।
महल कॉम्पलेक्स में हुआ था हादसा
उल्लेखनीय है कि जयपुर हाउस निवासी मुरारीलाल वर्मा महल काम्प्लेक्स में चांदी पर पालिश का प्लांट है। मंगलवार की शाम प्लांट में केमिकल के रियेक्शन से बनी गैस से कारीगर बमरौली कटारा निवासी रवि और सेवला निवासी आकाश मौत हो गई थी, जबकि मुरारीलाल वर्मा के बेटा अजय बेहोश हो गया था।