आगरालीक्स…(12 June 2021 Agra News) आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे का शिकार हुई बस. बिहार से 90 मजबूर पंजाब जा रहे थे काम करने. चालक—परिचालक बस छोड़कर भागे
आगरा के यमुना एक्सप्रेस वे दोपहर दो बजे एक बस हादसे का शिकार हो गई. बस चालक को झपकी आने के कारण बस यमुना एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे खेतों में आकर उतर गई. इससे बस में सवार सवारियों में चीख पुकार मच गई. गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. हादसे के बाद चालक और परिचालक बस को छोड़कर भाग खड़े हुए. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिहार के सुपौल जिले से करीब 90 मजबूरों को लेकर एक बस पंजाब के लिए जा रही थी. बताया जाता है कि यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 117 पर दोपहर दो बजे अचानक चालक को झपकी आ गई और बस रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे खेतों में उतर गई. हादसे में धैनू यादव नाम के मजबूर का पैर पहिए के नीचे आ गया. इधर मजदूरों में चीख पुकार मच गई. आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. उन्होंने ट्रैक्टर और मजदूरों की मदद से बस को उठाकर मजदूर को निकाला. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. थाना महावन पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायल मजदूर को उपचार के लिए भेजा. गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. हालांकि हादसे के बाद चालक और परिचालक दोनों बस को छोड़कर भाग गए. पुलिस मजदूरों को भेजने का इंतजाम कर रही है.