आगरालीक्स(06th August 2021 Agra News)…आगरा के ग्वालियर हाईवे पर शुक्रवार तड़के ट्रक में बस जा घुसी। चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। हादसे के बाद 20 लोग…।
दिल्ली जा रही थी ट्रैवल की बस
पुलिस के अनुसार, बस चाहर ट्रैवल्स की थी। वह झांसी से करीब 25 सवारी लेकर दिल्ली जा रही थी। शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे ग्वालियर हाईवे पर बाद गांव के चौराहे से आगे बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। सवारियों के अनुसार, बस काफी तेज गति से चल रही थी। हादसे के समय सवारियां सो रही थीं। अचानक तेज टक्कर होने से सवारियां नीचे गिर पड़ीं। उनमें चीख पुकार मच गई। 20 सवारी घायल हो गईं।
आसपास के लोग दौड़े
सवारियों की चीख पुकार सुन कर हाईवे के किनारे बसे घरों के लोग जाग गए। वे घरों से बाहर निकले। बस में सवारियों को फंसा देख दौड़ पड़े। सूचना पुलिस को दी। लोगों ने बस से सवारियों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार, सवारियों ने बताया कि चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे हादसा हो गया।
ये सवारी घायल
टीकमगढ़ निवासी सुनीता, उदय सिंह, प्रिय विश्वकर्मा, प्रेम चंद कुशवाहा, मनीराम, मनिरजा, राममिलन, जय शंकर, झांसी निवासी रेशमा, वीर सिंह, मुस्तफा खान, लक्ष्मण, रहीस, ललितपुर निवासी लोकेंद्र, राम देवी, काशीपुरी निवासी ममता, भोपाल निवासी विश्वनाथ।