आगरालीक्स ..आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे कोहरे के 20 फीट गहरे गडढे में गिर गई,, मची चीखपुकार, बचाव कार्य जारी, एक की मौत.
रविवार सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से बिहार से बस सवारियों को लेकर गुडगांव जा रही थी, आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में माइल स्टोन सात पर कोहरे के कारण बस आगे चल रहे ट्रक से टकराने के बाद 20 फीट गहरे गडढे में गिर गई, हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग पहुंच गए, पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई, चार लोग घायल हुए हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोहरे के कारण स्पीड थी स्लो, बचा बडा हादसा
कोहरे के कारण बस की स्पीड धीमी थी, इससे बडा हादसा बच गया। हादसे में ड्राइवर की मौत हुई है, हेल्पर सहित चार घायल हैं।