Monday , 19 October 2026
Home बिगलीक्स Businessman house looted at gunpoint in Agra
बिगलीक्स

Businessman house looted at gunpoint in Agra

310

आगरालीक्स …आगरा में एक करोबारी के घर में बदमाशों ने दिनदहाडे डकैती डाली, कोठी में घुसे बदमाश उनकी पत्नी पर तमंचा तानकर कैश और ज्वैलरी लूट ले गए। इससे कॉलोनी में दहशत है, पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
आगरा के शाहगंज क्षेत्र में गेट बंद सन सिटी, पथौली में दवा कारोबारी रवि अपने परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार को वे अपने घर पर नहीं थे। दोपहर में गेट बंद कॉलोनी में कुछ लोग प्लाट देखने के लिए आए, दोपहर का समय होने के चलते कॉलोनी में सन्नाटा पसरा हुआ था। सभी लोग अपने घर के अंदर थे। बदमाशों ने रवि की पत्नी सविता का गेट खटखटाया, उन्होंने जैसे ही गेट खोला, करीब छह बदमाश घर में घुस गए। एक बदमाश ने सविता के सिर पर तमंचा लगा दिया और कैश व ज्वैलरी के बारे में पूछने लगे। दहशत में आई सविता ने ज्वैलरी को कैश के बारे में बताया दिया, कुछ ही देर में बदमाश वहां से कैश और ज्वैलरी लूट कर फरार हो गए।
कॉलोनी में दहशत
बदमाशों के जाने के बाद सविता ने शोर मचाया, इस पर कॉलोनी के लोग आ गए। दिनदहाडे गेट बंद कॉलोनी में डकैती की वारदात से लोगों में दहशत है। लूट की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड लग गई, पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

तीन दिन पहले सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी पर तमंचा तानकर लूट
सॉफ्टवेयर इंजीनियर चेतन चौहान न्यू आगरा थाने के पास समीर रेजीडेंसी में ग्राउंड फ्लोर पर ए-9 नंबर फ्लैट में रहते हैं। पत्नी प्रियंका ने घर में ब्यूटी पार्लर खोल रखा है। चेतन संजय प्लेस स्थित सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर हैं। नौ अगस्त को दोपहर तीन बजे वह लंच करने आए थे। कुछ देर बाद ही चले गए। पत्नी, चार साल का बेटा सक्षम और चार माह की बेटी कृति घर में थीं। चार बजे उनका दरवाजा खटखटाया, उन्हें लगा कि नौकरानी रिंकी है। उन्होंने गेट खोला तो गेट पर दो युवक थे। चेहरे पर रुमाल था। उन्होंने चेतन के बारे में पूछा। कुछ काम बताया। प्रियंका ने मना कर दिया। दरवाजा बंद कर दिया लेकिन लॉक नहीं किया। पति को कॉल लगा दी। तभी दोनों युवक दरवाजे में धक्का देकर अंदर आ गए। हाथ से मोबाइल छीन लिया। वह शोर मचाती इससे पहले एक बदमाश ने तमंचा निकाल लिया। कनपटी पर लगा दिया। अलमारी की चाबी मांगी। एक बदमाश ने चेतन चौहान के बेटे सक्षम की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। यह देख प्रियंका सहम गईं। पर्स की तरफ इशारा कर दिया। पर्स से चाबी निकाल दूसरे बदमाश ने अलमारी खोल ली। कनपटी पर तमंचा लगा दिया तो उसके अन्य साथियों ने अलमारी में रखी ज्वैलरी और कैश खंगालना शुरू कर दिया, करीब 20 मिनट तक बदमाश लूटपाट करते रहे, इस दौरान पडोसियों को घर में बदमाश होने की भनक तक नहीं लगी। चेतन चौहान की पत्नी भी बेटे को गन प्वाइंट पर लिए जान से चुपचाप लूटपाट को देखती रही।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura News: Woman passenger died after bus hit container on Yamuna Expressway

मथुरालीक्स यमुना एक्सप्रेस वे पर बस आगे चल रहे कंटेनर में घुसी,...

बिगलीक्स

Temporary ban on blending sugarcane-based ethanol into petrol

नईदिल्लीलीक्स ….चीनी के बढ़ते रेट और उपलब्धता बनाए रखने के लिए गन्ने...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Minimum Temperature goes down in Agra

आगरालीक्स आगरा में अब सुबह के तापमान में आने लगी गिरावट, जानें...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 19th October 2026

आगरालीक्स… आगरा के न्यूजपेपरों का 19 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ फ्रांस,...

error: Content is protected !!