आगरालीक्स.. आगरा की पॉश कॉलोनी कमला नगर में कारोबारी से बैग छीनने के बाद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी, बैग में टिफिन और 1500 रुपये थे।
आगरा के कमला नगर रश्मि नगर निवासी सुभाष चंद के बडे बेटे रिंकू और छोटा बेटा ललित काठपाल अलग अलग काम करते हैं। ललित का घटिया आजम खां में रिक्शा के पार्ट का काम है, रिंकू कमला नगर के जूता शोरूम में काम करता था, लॉकडाउन में नौकरी चली गई। इसके बाद वह अलीगढ में पान मसाले की फर्म में काम करने लगा है।
घर के पास मारी गोली, बैग छीनने के बाद मोबाइल छीना
रिंकू अलीगढ से लौटने के बाद भाई की दुकान पर पहुंचे, वहां से दोनों बाइक से निकले, ललित बाइक चला रहे थे और बैग उनके पैरों पर रखा था, उनके घर से पहले ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने पैर पर डंडा मार दिया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई, वे गिर गए, बदमाशों ने बैग छीन लिया। इसके बाद मोबाइल छीनने लगे, मोबाइल हाथ से गिर गया, बदमाशों ने गोली चला दी, यह ललित के लगी, उन्हें निजी अस्पताल और वहां से एसएन ले गए, उनकी मौत हो गई।

बैग में टिफिन और 1500 रुपये
पुलिस पूछताछ में रिंकू ने बताया कि बैग में टिफिन और 1500 रुपये थे, बदमाशों ने बैग में कैश होने की आशंका पर लूट की वारदात को अंजाम दिया, कमला नगर क्षेत्र में शाम छह बजे से बदमाश घूम रहे थे।
ललित के एक बेटा और एक बेटी
ललित की पत्नी रुपाली ने कहा कि उनके पति की किसी से रंजिश नहीं थी, बेटा नमन 17 साल का है और 13 साल की बेटी खुशी है।