आगरालीक्स…( Agra Crime News ) आगरा के एक व्यापारी के कमला नगर, मोतीगंज में पोस्टर लगा दिए गए, लिख दिया कि हमारे यहां आईपीएल का सटटा कराया जाता है। व्यापारी का मोबाइल नंबर भी लिख दिया। मुकदमा दर्ज।
आगरा के कमला नगर के रहने वाले व्यापारी केशव अग्रवाल का ज्वैलरी का काम है। आरोप है कि पथवारी बेलनगंज के रहने वाले आशीष गर्ग उर्फ आशु ने 189000 रुपये का ग्रोसरी का सामान खरीदा था लेकिन रुपये नहीं दिए। सात अप्रैल को आशीष गर्ग के घर रुपये लेने के लिए गए तो उसके साथ गालीगलौज कर दी।
पोस्टर पर लिख दिया, हमारे यहां कराया जाता है आईपीएल का सटटा
केशव अग्रवाल ने थाना छत्ता में दी तहरीर में कहा है कि 14 अप्रैल को परिचितों ने फोन कर बताया कि मोतीगंज और कमला नगर में उनके फोटो के साथ पोस्टर लगा दिए, इसमें लिखा है कि हमारे यहां आईपीएल और आनलाइन आईडी पर सटटा कराया जाता है। इसमें लिख दिया कि दिल्ली का सटटा भी कराया जाता है। संपर्क करें केशव अग्रवाल, इसमें उसका मोबाइल नंबर भी दर्ज कर दिया। सोशल मीडिया पर भी पोस्टर साझा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने अमानत में खयानत, गालीगलौज सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है।