आगरालीक्स …आगरा में व्यापारी के बेटे ने अपने दोस्त का बाथरूम से बाहर निकलते समय तौलियां खींचकर अश्लील वीडियो बना लिया, इसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया, मुकदमा दर्ज.
आगरा के न्यू आगरा में रहने वाले 11 वीं के छात्र के घर पर उसके दो दोस्त आए। ये दोनों व्यापारी के बेटे हैं, एक कक्षा 11 और दूसरी कक्षा 12 का छात्र है। आरोप है कि छात्र बाथरूम में नहाकर बाहर निकला, बाहर खड़े दोनों दोस्तों ने अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया। वीडियो बनाते समय दोस्तों ने उसकी तौलियां खींच दी।

इंस्टाग्राम पर वीडियो कर दिया अपलोड
आरोप है कि व्यापारियों के बेटों ने 11 वीं के छात्र का मोबाइल से बनाया गया वीडियो तीन महीने बाद इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो में बाथरूम से नहाकर बाहर निकला 11 वीं का छात्र तौलिया नहीं पहने था, अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट होने के बाद छात्र तनाव में आ गया।
व्यापारियो के बेटों पर मुकदमा
इस मामले में 11 वीं के छात्र के मां ने थाना न्यू आगरा में उसके दोस्तों के खिलाफ तहरीर दी। न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार बालियान का कहना है कि वीडियो डिलीट करवा दिया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। आरोपियों में एक बालिग और दूसरा नाबालिग है।