आगरालीक्स …आगरा में एक कारोबारी की पत्नी और दो बेटियों के शव कोठी में मिले हैं, शव कोठी में बाथरूम में थे, कारोबारी के पत्नी और बेटियों की मौत से कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आगरा के शाहगंज के पांडव नगर में रविवार रात को कोठी में तीन शव मिलने से हडकंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि शव कारोबारी रोहित की 35 वर्षीय पत्नी ऋतु और छह साल की बेटी काईरा और तीन साल की बेटी संचिका के हैं। शव कोठी में बाथरूम में मिले हैं, शव मिलने से खलबली मची हुई है।
बंद कोठी में मिले शव
मां और उनकी दोनों बेटियों के शव कोठी के अंदर बाथरूम में मिले हैं, कोठी के दरवाजे अंदर से बंद थे। कोठी में अंदर जाने का कोई रास्ता भी नहीं था, कारोबारी रोहित पडोसियों की मदद से कोठी का दरवाजा तोडकर अंदर घुसे। अंदर तीन शव देख उनके होश उड गए, बाथरूम में रोहित की पत्नी ऋतु, उनकी बेटी काईरा और संचिका के शव पडे हुए थे।