आगरालीक्स ..आगरा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार का टायर फटने के बाद धमाका, हादसे में कारोबारी की पत्नी और भाई की मौत हो गई। ये सभी श्री बांके बिहारी के दर्शन कर व्रंदावन से गोरखपुर के लिए लौट रहे थे। आगरा रीजन के सिरसागंज क्षेत्र में कठफोरी के पास हुए हादसे में दो की मौत हो गई। कारोबारी और कारोबारी के भाई की पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गोरखपुर निवासी कारोबारी राजेश छावरिया अपनी पत्नी सविता, भाई दीपक और भाई की पत्नी नेहा के साथ इनोवा कार से व्रंदावन आए थे। गुरुवार को वे वृंदावन बांके बिहारी के दर्शन कर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से गोरखपुर लौट रहे थे। कार दीपक चला रहे थे, दोपहर डेढ बजे सिरसागंज क्षेत्र में कठफोरी के पास इनोवा कार का टायर फट गया, कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे तेज धमाका हुआ, स्थानीय लोगों ने कार में पफंसे लोगों को बाहर निकाला, उन्हें अस्पताल ले गए, हादसे में दीपक और राजेश छावरिया की पत्नी सविता की मौत हो गई।
फाइल फोटो