आगरालीक्स…आगरा की उत्तर विधान सभा के उप चुनाव के लिए पहले दिन की नामांकन खरीदने वालों की लाइन लग गई, 17 नामांकन खरीदे गए।
आगरा में 10 अप्रैल को भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग की हार्ट अटैक से मौत से आगरा उत्तर विधानसभा की सीट खाली हो गई है। इस सीट पर 19 मई को मतदाना होना है और 23 मई को लोकसभा चुनाव के साथ मतगणना होगी। सोमवार से कलक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई।
पहले दिन इन्होंने खरीदे नामांकन पत्र
सपा छात्र सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के इदरीश, वंचित समाज इंसाफ पार्टी के राशिद अली चौधरी, पीस पार्टी के सादाब नूर। निर्दलीय आवेदक के रूप में किशोर कुमार अग्रवाल, अंबेडकरी हसनूराम, लेखराज, विवेक शर्मा, मंजू, बाबूलाल, पंकज गौतम, विनीत अग्रवाल, वैभव शर्मा, रामब्रज यादव, रविंद्र दयाल, बृजेंद्र सिंह रावत और श्रीभगवान शर्मा ने भी नामांकन पत्र लिया है। अंबेडकरी हसनूराम 88वीं बार चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। उन्होंने उत्तर विधानसभा के उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र लिया है। वह आगरा लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी भी हैं। इससे पहले वह 87 बार चुनाव लड़ चुके हैं।
नामांकन की प्रक्रिया
सफेद बैकग्राउंड की तीन फोटो लगेंगी, यह दो बाई ढाई सेमी की होंगी।
शपथ पत्र में सोशल मीडिया एकाउंट, विदेशी खाते का ब्योरा देना होगा।
प्रत्याशी को नया बैंक खाता खुलवाना होगा।
राष्ट्रीय दल के उम्मीदवार का एक प्रस्तावक और निर्दलीय और अन्य के दस होंगे।
उत्तर विधानसभा से चुने गए विधायक
बाबूलाल मित्तल कांग्रेस
आरएस अग्रवाल, भारतीय जनसंघ
प्रकाश नारायण गुप्ता, कांग्रेस
सुरेंद्र कुमार, कांग्रेस
ओम प्रकाश जिंदल, कांग्रेस
सत्य प्रकाश विकल, भाजपा
जगन प्रसाद गर्ग, भाजपा (पांच बार विधायक बने, 1998 से 2019 तक)