आगरालीक्स ..आगरा दिल्ली हाईवे स्थित रेस्टोरेंट पर छापा, सेक्स रैकेट पकडा गया है, आगरा की युवतियों सहित युवक को पुलिस ने हिरासत में लिए हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है।
आगरा दिल्ली हाईवे पर कोसीकला, मथुरा स्थित रेस्टोरेंट पर बुधवार को पुलिस ने छापा मारा, पुलिस को रेस्टोरेंट के कमरे में युवक और युवती मिले। ये आपत्ति जनक हालत में थे, यहां से पुलिस ने पांच युवतियों और चार युवकों को हिरासत में लिया है।
आगरा की युवती सहित पांच हिरासत में
इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार का मीडिया से कहना है कि सूचना के बाद छापा मारा गया, रेस्टोरेंट में पकडे गए युवक और युवतियों से पूछताछ की जा रही है।