आगरालीक्स… आगरा में नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, सीट बेल्ट से युवक और उनके दो बेटों की जान बच गई।
रिपोर्ट के अनुसार आगरा के शास्त्रीपुरम निवासी बाबूलाल अपने बडे बेटे कृष्णा और छोटे बेटे शिवम के साथ एत्मादपुर गए थे, वे एत्मादपुर से अपनी होंडा सिटी कार से लौट रहे थे, कार उनका बडा बेटा चला रहा था, नेशनल हाईवे पर एत्मादपुर के पास बाइक को बचाने में तेज स्पीड होंडा सिटी कार अनियंत्रित हो गई, तेज स्पीड में कार हाईवे के बगल में लगे बिजली के खंभे में जा घुसी। भीषण टक्कर से बिजली का पोल टूट कर गिया गया और कार पलट गई।
तेज आवाज सुनकर दौड लोग, कार से सकुशल निकल सवार
तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए, कार पलटने के बाद बिजली पोल के नीचे दबी हुई थी, कार से बाबूलाल और उनके दोनों बेटे सकुशल बाहर निकल आए, इसे देख लोग भी दंग रह गए, स्थानीय लोगों का कहना है कि सीट बेल्ट पहने होने से तीनों की जान बच गई।