आगरालीक्स…यमुना एक्सप्रेस वे पर टायर फटने पर कार डिवाइडर पर चढ़ी. कार सवार दंपत्ति चोटिल. आधे घंटे तक लगा रहा जाम…
आगरा के यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार को दुर्घटना हो गई. यहां तेज गति से जा रही एक इनोवा कार का टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जा चढ़ी. कार में दंपत्ति सवार थे. अन्य वाहन चालकों ने अपनी गाड़ी रोकी और इनोवा में फंसे दपत्ति को बाहर निकाला. गनीमत रही कि दोनों के मामूली चोटें आई हैं. सूचनापर मथुरा के मांट टोल से एक क्रेन मौके पर पहुंची और उसने क्षतिग्रस्त वाहन को हटाया.

आधा घंटे तक लग गया जाम
इस घटना के बाद से यमुना एक्सप्रेस वे पर जाम लग गया. जाम में ताम यात्री फंस गए. आधाघंटे बाद जाम हट सका.