Monday , 16 February 2026
Home टॉप न्यूज़ Cash looted from petrol pump in Agra
टॉप न्यूज़

Cash looted from petrol pump in Agra

pe
आगरालीक्स
 ….आगरा में पेट्रोल पंप पर धाबा बोलकर बदमाश कैश लूट ले गए, पुलिस को सूचना दी गई, दो घंटे बाद पुलिस कर्मी पहुंचे तब तक लूटपाट कर बदमाश फरार हो गए।
थाना इरादतनगर में प्रेमा इंडियन पेट्रोल पम्प पर 30 जनवरी को सोनू और खन्ना की नाइट डयूटी थी। रात 12.20 मिनट पर हथियारों से लैस चार बदमाशों ने पेट्रोल पम्प पर धावा बोला। उन्होंने तमंचे की नोक पर उन्हें लेकर पेट्रोल पम्प का दो लाख का कैश लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश चुपचाप रहने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
पेट्रोल पम्प कर्मचारियों ने बताया कि रात के समय कोहरा पड रहा था, इसलिए बदमाश किस वाहन से आए थे, ये उन्होंने नही देख पाया। बदमाशों की दहशत से वे दोनों बेहद सहम गए थे। उन्होंने घटना की जानकारी थाना इरादत नगर पुलिस को दे दी, लेकिन पुलिस बदमाशों को पकडने में तत्परता दिखाने के बजाए, दो घंटे बाद मौके पर पहुंची।
थानाध्यक्ष इरादतनगर किशन सिंह यादव का कहना है कि घटना पूरी तरह संदिग्ध है। किसी भी पेट्रोल पम्प पर तीन दिन का कैश नहीं रखा जाता है, जबकि पेट्रोल पम्प कर्मियों का कहना है कि लूटा गया दो लाख का कैश तीन दिन का था, वो उनके द्वारा बैंक में जमा नहीं किया गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Local News: The daytime temperature in Agra reached 30 degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचा. तेज धूप करा...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Firing took place at Chacha Dhaba, Shahganj in Agra after a fight between two customers. Two arrested…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चाचा ढाबा पर फायरिंग. दो ग्राहकों में मारपीट, बीच बचाव...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: DM inspected Kailash Temple on the occasion of Mahashivratri….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में रहेगी भीड़. डीएम ने कैलाश...

टॉप न्यूज़

Agra News: Shopkeepers from Raja Ki Mandi Labhchand Market met with the DM and requested protection…#agranews

आगरालीक्स…रोजी रोटी चली गई तो कहां जाएंगे साब, डीएम से मिले राजा...

error: Content is protected !!