आगरालीक्स…Agra News: आगरा में सीबीएसई 10 वीं के टॉपर्स देखें, उनकी जुबानी कैसे मिली सफलता। ( CBSE 10th Result 2025 Toppers: Topper Naitik score 99.2% #Agra)
आगरा में 161 सीबीएसई स्कूलों के करीब 22 हजार 10 वीं के छात्रों का मंगलवार को रिजल्ट घोषित किया गया। सीबीएसई 10 वीं में श्रीराम सेंटेनियल स्कूल के छात्र नैतिक अग्रवाल ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया है। जबकि जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल के ललित त्यागी के 98.4 प्रतिशत अंक आए हैं। वहीं, डीपीएस स्कूल की सृष्टि लवानियां ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
ज्यादा देर पढ़ने से अच्छा है एकाग्रता के साथ कुछ देर पढ़ना
10 वीं और 12 वीं के टॉपर्स का कहना है कि घंटों पढ़ाई करने से अच्छा है कि जितनी भी देर पढ़ाई कर रहे हैं एकाग्रता से की जाए। इससे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। इसके साथ ही क्लास रूम स्टडी भी बहुत जरूरी है कक्षा में एकाग्रता के साथ पढ़ाई करनी चाहिए।