आगरालीक्स(03rd August 2021 Agra News).. सीबीएसई ने दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अपना रिजल्ट cbseresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
दोपहर 12 बजे किया गया जारी
परीक्षाफल दोपहर 12 बजे जारी किया गया। इसकी घोषणा बोर्ड ने पहले ही कर दी थी। वेबसाइट के अलावा छात्र डिजीलॉकर या एसएमएस भेजकर भी रिजल्ट देख सकते हैं।
नहीं जारी होगी मेरिट लिस्ट
कोरोना के कारण इस बार सीबीएसई की परीक्षा रद्द कर दी गई थीं। इसके बाद इंटरनल एसेसमेंट स्कीम के आधार पर रिजल्ट जारी किया गया। ऐसे में बोर्ड इस बार भी मेरिट लिस्ट नहीं जारी करेगा।
दोबारा दे सकेंगे परीक्षा
रिजल्ट जारी होने के बाद कुछ परीक्षार्थी इससे असंतुष्ट नजर आए। ऐसे में सीबीएसई उन्हें दोबारा परीक्षा देने का मौका देगा।
इसको माना जाएगा रेफरेंस ईयर
बोर्ड के अनुसार, रिजल्ट जारी करने के लिए पिछले तीन साल में स्कूल में सबसे बेहतर नतीजे वाले साल को आधार वर्ष माना जाएगा। इसे रेफरेंस ईयर का नाम दिया गया है। हर सब्जेक्ट में कितने अंक दिए जाएं, उसको तय करने का तरीका भी यही होगा। हालांकि रेफरेंस ईयर में सभी छात्रों के औसत अंक के हिसाब से ही परीक्षाफल तैयार किया गया है।