आगरालीक्स ..आगरा में सीबीएसई के 10 वीं और 12 वीं के 4307 छात्र आज से कंपार्टमेंट परीक्षा देंगे, इसके लिए 10 केंद्र बनाए गए हैं.

सीबीएसई के सिटी कॉर्डिनेटर रामानंद चौहान ने बताया कि सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 22 सितंबर से 29 सितंबर तक चलेंगी। इसके लिए 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, 10 वीं के 2361 और 12 वीं के 1946 छात्र परीक्षा देंगे।
पहले दिन सुबह साढ़े 10 से डेढ़ बजे से 10वीं में सामाजिक विज्ञान व विज्ञान की परीक्षा होगी जबकि 12वीं में इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, गणित, भौतिक विज्ञान, बायोलॉजी, शारीरिक शिक्षा, लेखाकर्म आदि की परीक्षा होगी।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
- केेंद्रीय विद्यालय नंबर एक।
- होली पब्लिक स्कूल, सिकंदरा।
- सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कमला नगर।
- सिम्पकिंस स्कूल, मारूति एस्टेट।
- सुमीत राहुल मेमोरियल गोयल स्कूल, कमला नगर।
- दिल्ली पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम।
- सिंबोजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, न्यू गोविंद नगर, शाहगंज।
- प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग।
- कर्नल्स ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल, लकावली।
- पूजा पब्लिक स्कूल, भदरौली, बाह।