
आवास विकास कॉलोनी सेक्टर छह निवासी सराफा व्यवसाई अशोक सोनी और उनके बेटे संदीप की सेक्टर पांच में प्रियांशु ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। गुरुवार रात आठ बजे संदीप पिता को गाड़ी के पास खड़ा कर संदीप दुकान बंद कर रहे थे। इसी बीच दो बाइक पर सवार चार बदमाश पहुंचे। एक ने हेलमेट पहन रखा था, दूसरे ने चेहरे पर अंगौछा बांधा हुआ था। जबकि बाकी दोनों लुटेरों के चेहरे खुले हुए थे। हेलमेट पहने बदमाश ने अपनी बाइक को वैन के पास रोक चाकू दिखा अशोक से गाड़ी की चाबी लेने के लिए मारपीट कर जमीन पर गिरा फायर कर दिया। संदीप पिता को बचाने दौड़े तो बदमाशों ने उन पर भी ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। वह शोर मचाते हुए कॉलोनी की ओर दौड़ पड़े।
इस बीच दो बदमाशों ने वैन की पिछली सीट के साइड का शीशा तोड़ उसमें रखा बैग लूट सेंट्रल पार्क वाली रोड की ओर भाग निकले।

Leave a comment