आगरालीक्स ….आगरा में चोरों का आतंक, रात में बंद घरों का ताला तोड़कर कर रहे चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद, वीडियो देखें।
आगरा में बंद खरों को चोर निशाना बना रहे हैं, कोहरे में पॉश कॉलोनी कमला नगर एक्सटेंशन के ब्रज धाम फेज वन में चोरों ने डॉक्टर के बंद मकान में चोरी की थी, इसके बाद बगल के एक मकान में चोर घुस गए थे, सीसीटीवी में चोर कैद हो गए थे। अब सिकंदरा क्षेत्र की कॉलोनी में चोरों ने बंद मकानों में चोरी की।
सीसीटीवी में दिखाई दे रहे चोर
बंद मकान से चोरी करते हुए सीसीटीवी में चोर दिखाई दे रहे हैं, सिकंदरा पुलिस द्वारा चोरों की तलाश में जुटी है।