आगरालीक्स.. आगरा के तनिष्क शोरूम में चोरी, सीसीटीवी में सोने के कंगन चोरी करती हुई तीन महिलाएं दिखाई दे रही हैं, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आगरा के संजय प्लेस एमजी रोड स्थित तनिष्क शोरूम में 13 अक्टूबर शाम छह बजे तीन महिलाएं ज्वैलरी खरीदने के लिए पहुंची। महिलाओं ने ज्वैलरी दिखा रही महिला कर्मचारी से सोने के कंगन दिखाने के लिए कहा, उन्होंने दो कंगन दिए, साथ आई दूसरा महिला ने वहां रहे कंगनों को दिखाने के लिए कहा। कर्मचारी ने चार कंगल दिखने के लिए दे दिए वे अलग तरह के कंगन दिखाने की कहने लगी। इसके लिए महिला कर्मचारी पीछे मुडी और साथी कर्मचारी से और कंगल मांगने लगी, इसी दौरान कंगन देख रही महिला ने बगल में बैठी साथी महिला को दो कंगन दे दिए, उसने हाथ नीचे कर लिया और कंगन अपने पर्स में रख लिए। वह अन्य ज्वैलरी देखने लगीं।
सीसीटीवी में कैद हुई चोरी
तनिष्क शोरूम फ्रेंचाइजी के अनुराग बंसल ने थाना हरीपर्वत में सीसीटीवी फुटेज सौंपने के साथ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें चोरी हुए सोने के कंगन की कीमत 1 80 लाख रुपये दर्शाई गई है और वजन 39 193 ग्राम है।

घटना के पांच दिन बाद मुकदमा
तनिष्क शोरूम में 13 अक्टूबर शाम को चोरी हुई थी, ज्वैलरी की जांच में कंगन कम निकले, इस मामले में चोरी की घटना के पांच दिन बाद थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया है।