आगरालीक्स आगरा में दर्दनाक हादसे में मां और नौ महीने की बेटी की मौत हो गई, हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने आगरा दिल्ली हाईवे पर सिकंदरा में जाम लगा दिया, करीब छह घंटे तक हाईवे जाम रहा। जाम में वाहन फंस गए, पुलिस ने समझा बुझाकर आक्रोशित लोगों को शांत किया।
आगरा के पनवारी गांव निवासी महिला अंजू अपनी नौ महीने की बेटी के साथ बाइक से परिवार के राजवीर सिंह नरवार के साथ जा रही थी। शनिवार दोपहर दो बजे सिकंदरा सब्जी मंडी के समीप बाइक को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटी की मौके पर मौत हो गई जबकि राजवीर घायल हो गया। आक्रोशित लोगों ने शवों को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आक्रोशित लोगों ने शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया और ट्रक में आग लगाने लगे, इसे देख पुलिस के हाथ पांव फूल गए।
हो रहे हादसे, छह घंटे हाईवे जाम
सिकंदरा हाईवे पर आगरा दिल्ली के बीच सिक्स लेन का काम चल रहा है, इससे आए दिन हादसे होते रहते हैं, हाईवे के लिए बनाए गए रोड पर कई कट हैं इससे भी हादसे हो रहे हैं। वहीं, हादसे में मां बेटी की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया कुछ ही देर में सिकंदरा से गुरु द्वारा गुरु का ताल तक लंबा जाम लग गया, दोपहर दो बजे हुए हादसे के बाद आठ बजे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। पुलिस ने बमुश्किल लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।