आगरालीक्स… आगरा में कोरोना से एक और मौत हो गई, इस तरह कोरोना संक्रमित 24 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। वहीं, कोरोना के केस लगातार बढ रहे हैं, जिला प्रशासन के अनुसार अभी आगरा में कोरोना के 701 केस हैं।
आगरा की सेंट्रल जेल में झांसी निवासी 60 साल के सजायाफ्ता कैदी को एक साल पहले शिफ्ट किया गया है। उसे तीन मई को ब्रेन स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर सेंट्रल जेल से एसएन भेजा गया। उसका एसएन में इलाज चल रहा था, यहां उसकी कोरोना की जांच कराई गई। छह मई को कोरोना की पुष्टि होने के बाद एसएन के आइसोलेशन वार्ड में बंदी को शिफ्ट कर दिया गया। यहां शनिवार को बंदी की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक आगरा में कोरोना से 24 मौत हो चुकी हैं।

बैरक के अन्य बंदी किए गए क्वारंटीन
बंदी के साथ बैरक में 14 अन्य सजायाफ्ता थे।इन सभी को सात मई को ही विशेष बैरक में क्वारंटीन कर दिया गया।उक्त बैरक में तैनात बंदी रक्षकों,हेड वार्डर और समेत अन्य स्टाफ को चिन्हित करके उन्हें भी क्वारंटीन किया गया है।जेल स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाकर सभी बंदियों और स्टाफ का कोरोना टेस्ट कराने के लिए सैंपल दिया है। अभी इनकी रिपोर्ट नहीं आई है।
