आगरालीक्स…चैत्र नवरात्रि, एक स्त्री के पूरे जीवनचक्र का बिम्ब हैं नवदर्गा के नौ स्वरूप…जानिए स्त्री जीवन के नौ रूप में कौन सी देवी का स्वरूप
एक स्त्री के पूरे जीवनचक्र का बिम्ब है नवदुर्गा के नौ स्वरूप।
- जन्म ग्रहण करती हुई कन्या “शैलपुत्री” स्वरूप है।
- कौमार्य अवस्था तक “ब्रह्मचारिणी” का रूप है।
- विवाह से पूर्व तक चंद्रमा के समान निर्मल होने से वह “चंद्रघंटा” समान है।
- नए जीव को जन्म देने के लिए गर्भ धारण करने पर वह “कूष्मांडा” स्वरूप में है।
- संतान को जन्म देने के बाद वही स्त्री “स्कन्दमाता” हो जाती है।
- संयम व साधना को धारण करने वाली स्त्री “कात्यायनी” रूप है।
- अपने संकल्प से पति की अकाल मृत्यु को भी जीत लेने से वह “कालरात्रि” जैसी है।
- संसार (कुटुंब ही उसके लिए संसार है) का उपकार करने से “महागौरी” हो जाती है।
- धरती को छोड़कर स्वर्ग प्रयाण करने से पहले संसार में अपनी संतान को सिद्धि(समस्त सुख-संपदा) का आशीर्वाद देने वाली “सिद्धिदात्री” हो जाती है।
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परम पूज्य गुरुदेव पंडित हृदय रंजन शर्मा अध्यक्ष श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भण्डार पुरानी कोतवाली सर्राफा बाजार अलीगढ़ यूपी.वाट्सएप नंबर-9756402981,7500048250